BREAKING NEWS
खरगोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 55 हजार के इनामी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पथ से प्रगति तक पीएम स्वनिधि योजना में.. <<     BIG NEWS : मंत्री राकेश सिंह सपरिवार पहुंचे महाकाल.. <<     KHABAR : आत्मीयता की पंगत, पीएम आवास लाभार्थी के घर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ब्लैक स्पॉट पर डीआईजी भसिन का निरीक्षण,.. <<     KHABAR : असंगठित श्रमिकों को पेंशन का सहारा, नीमच.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दुधाखेड़ी माताजी मंदिर भोजनशाला को मिली.. <<     KHABAR : हर्बल औषधियों की प्रसंस्करण इकाइयां.. <<     बालीपुर धाम सरकार के पूज्य गुरुदेव योगेश जी.. <<     देवास पुलिस को बड़ी डिजिटल सौगात, डीआईजी.. <<     सिंहस्थ 2028 को लेकर देवास पुलिस की बड़ी.. <<     KHABAR : बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के नाम पर सियासत,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सीएम रोज एक घंटे गाली देने का सेशन रखें,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के ग्राम भंडारिया में युवक.. <<     KHABAR : संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 22, 2022, 7:56 pm
REPORT : कलेक्टर वानखेड़े ने जनसुनवाई में आवेदकों को कुर्सी पर बैठाकर सादगी पूर्ण तरीके से सुनी समस्या, मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिए खास निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

आगर मालवा। कलेक्टर कैलाश वानखेड़े अपनी सादगी और सौम्यता के साथ कार्य शुरू कर दिया है, कलेक्टर अपनी कार्यशैली की वजह से लोकप्रिय होते जा रहे है, ऐसा ही एक मामला मंगलवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में आया, जब कलेक्टर वानखेड़े अपनी पहली जनसुनवाई के दौरान आवेदकों की समस्या सुनते हुए उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को स्वयं फोन लगाकर अवगत कराते हुए निर्देशित कर रहे थे, कलेक्टर की इस सादगी भरी कार्यशैली ने जनसुनवाई में उपस्थित आवेदकों का मन मोह लिया।

कलेक्टर ने जनसुनवाई में आए 86 आवेदकों को कुर्सी पर बैठाकर बारी-बारी से उनकी समस्या सुनी, आवेदकों को अपनी बारी के इंतजार में लाईन में खड़ा होकर परेशान नहीं होना पड़े, इसके लिए कलेक्टर द्वारा लाईन में खड़े हुए आवेदकों के लिए भी कुर्सियां लगवाई गई।

कलेक्टर वानखेड़े ने जनसुनवाई में आए आवेदकों की समस्या सुनते हुए निराकरण योग्य आवेदनों को तत्काल मौके पर उपस्थित अधिकारियों से निराकरण करवाया, जिसमें दोनों पैरो से दिव्यांग बालिका वंदना के आवेदन में बिना देरी के उसे सामाजिक न्याय विभाग से व्हीलचेयर प्रदान की। कलेक्टर की सादगी पूर्ण कार्यशैली की हर कोई प्रशंसा करते नजर आएं। जनसुनवाई के शेष आवेदनों की समय-सीमा निर्धारित कर निराकरण के निर्देश अधिकारियों को कलेक्टर ने दिए। 

कलेक्टर वानखेड़े की मंशा साफ है कि आमजनता अपनी समस्या लेकर आएं, तो उनकी समस्याओं का तत्काल निराकरण हों, उन्हें अपनी समस्याओं को लेकर परेशान नहीं होना पड़े तथा बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाना पड़े। जनसुनवाई में आवेदक दूराराम निवासी आगर ने आवेदन देकर बताया कि उसका एक बत्ती घरेलू विद्युत कनेक्शन है जो कि 2 वर्षों से बंद है, फिर भी 40 हजार 281 रुपए का बिल प्राप्त हुआ है, अधिरोपित बिल माफ करवाया जाए। कलेक्टर ने मौके पर विद्युत विभाग के अधिकारी को आवेदक की समस्या का निराकरण करने के निर्देश देते हुए कहा कि विद्युत उपभोक्ता को इतनी अधिक राशि का बिल किस वजह से आया है, इसकी जांच कर उसका निराकरण करें। 

आवेदिका शैतानबाई निवासी तनोडिया ने आवेदन देकर बताया कि उसके पति की मृत्यु 15 वर्ष पूर्व हो चुकी है, वे मजदूरी कर अपना पालन-पोषण कर रही है, पति की मृत्यु के बाद परिवार की दयनीय स्थिति के कारण पक्के आवास का सपना पूरा नहीं हो सका, प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास का लाभ दिलवाएं। कलेक्टर ने जनपद पंचायत सीईओ आगर को आवेदिका को आवास योजना का लाभ दिलवाने के निर्देश दिए। 

आवेदक प्रभु लाल निवासी आगर ने आवेदन देकर बताया कि प्रार्थी को पिछले कुछ माह से वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त नहीं हुई है, प्रार्थी की वृद्धावस्था पेंशन बैंक खाते में जमा करवाई जाए। आवेदिका कलाबाई निवासी बड़ागांव ने दोनों कानों से सुनाई नहीं देने पर श्रवण यंत्र प्रदान करवाने हेतु आवेदन दिया। कलेक्टर ने आवेदन संबंधित विभाग को भेजकर उनका निराकरण करते हुए अवगत करवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE