BREAKING NEWS
REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 23, 2022, 2:39 pm
JOB : जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, इस तारीख को पहुंचकर उठा सकते हैं लाभ, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। आईटीआई रतलाम में रोजगार मेला 28 नवम्बर को रतलाम 22 नवंबर 2022/ कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी के निर्देशन में जिला प्रशासन एवं रोजगार कार्यालय द्वारा रोजगार मेले का आयोजन आगामी 28 नवम्बर को शासकीय आईटीआई रतलाम में किया जाएगा। मेले में लगभग 8 से 10 निजी क्षेत्र की कम्पनियों के प्रतिनिधियों द्वारा नियमित पदों पर भर्ती की जाएगी।  
जिला रोजगार अधिकारी यूपी अहिरवार ने बताया कि रोजगार मेले में कम्पनियों द्वारा सेल्स एक्जूक्टिव, सिक्योरिटी गार्ड, आपरेटर, एजेंट, टेकनिशियन, सेल्समेन, हेल्पर आदि पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। शैक्षणिक योग्यता 5 वीं से स्नातक उत्तीर्ण 18 से 40 वर्ष आयु के उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

रोजगार मेले में सम्मिलित होने वाली कम्पनियों नवभारत फर्टिलाईजर लि. इंदौर, भारतीय जीवन बीमा निगम रतलाम, एयरटेल पैमेंट बैंक रतलाम, संजीरा रिक्रूटमेंट सर्विसेट प्रा.लि. पीथमपुर, टाईगर सिक्योरिटी रतलाम, अंज इंजीनियरिंग रतलाम, नीरज फूड्स रतलाम, पत्रिका रतलाम आदि सम्मिलित हैं।इच्छुक आवेदक जो निजी कम्पनियों में रोजगार चाहते हैं वे 28 नवम्बर को प्रातः 11.00 बजे से 4.00 बजे तक आईटीआई सैलाना रोड रतलाम पर अपने फोटो, शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन, दो पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड की छायाप्रति तथा बायोडाटा के साथ उपस्थित हो सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE