BREAKING NEWS
JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<     सड़क पर तड़पती जिंदगी को बचाने की बड़ी.. <<     खरगोन में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का.. <<     KHABAR : रामराजा मंदिर की सुरक्षा में तैनात होगा.. <<     खरगोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 55 हजार के इनामी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पथ से प्रगति तक पीएम स्वनिधि योजना में.. <<     BIG NEWS : मंत्री राकेश सिंह सपरिवार पहुंचे महाकाल.. <<     KHABAR : आत्मीयता की पंगत, पीएम आवास लाभार्थी के घर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ब्लैक स्पॉट पर डीआईजी भसिन का निरीक्षण,.. <<     KHABAR : असंगठित श्रमिकों को पेंशन का सहारा, नीमच.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 23, 2022, 6:58 pm
KHABAR : भारतीय डाक विभाग ने किया आचार्य श्री विद्यासागर जी के स्वर्ण महोत्सव की श्रृंखला में आवरण एवं विरूपण मुहर का अनावरण, पढ़े मुकेश प्रजापति की खबर 

Share On:-

खनियाधाना। भारतीय डाक विभाग भारत सरकार द्वारा आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के स्वर्ण महोत्सव की श्रंखला में देश के अनेक महानगरों में विशेष आवरण एवं विरूपण मुहर का प्रकाशन किया गया है।
जिसका अनावरण समारोह आज खनियांधाना स्थित उप डाकघर में किया गया । इस अवसर पर ग्वालियर गुना संभाग के डाक विभाग के एसएसपी चंद्रेश कुमार जैन , उप डाक अधीक्षक भार्गव एवं तोमर सहित डाक विभाग के अधिकारी , कर्मचारी तथा गोलाकोट कमेटी के कार्याध्यक्ष राकेश जैन वास्तुविद , महामंत्री डॉ चक्रेश जैन सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।
 इस अवसर पर संबोधित करते हुए डाक अधीक्षक चंद्रेश कुमार जैन ने आचार्य विद्यासागर जी महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान के ऐसे महान संत पर डाक विभाग द्वारा आवरण जारी करना अनूठा कार्य है । डाक विभाग द्वारा देश के अनेक धर्मों के महान लोगों पर डाक टिकट जारी हुए हैं लेकिन आवरण जारी करना अपने आप में महत्वपूर्ण बात है । यह कार्यक्रम पिछले वर्ष आयोजित होना था लेकिन किन्हीं कारणों वश नहीं हो पाया इस अवसर पर डॉ चक्रेश जैन द्वारा आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के बारे में उपस्थित लोगों को जीवन परिचय दिया गया कि किस प्रकार जैन साधु 24 घंटे में मात्र एक बार भोजन , आहार ग्रहण करते हैं तथा जीवन भर नंगे पांव ही विहार करते हैं।

 इस अवसर पर डाक विभाग के खनियांधाना , पिछोर , बामौरकलां से आए ग्रामीण डाक सेवकों द्वारा विभाग की योजनाओं के बारे में आम जनता को जागरूक किया गया तथा नगर के प्रमुख मार्गाे से रैली निकाली गई ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE