BREAKING NEWS
KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 24, 2022, 8:52 am
WEATHER_UPDATE: भोपाल-एमपी में कल से कड़ाके की ठंड!,तेजी से लुढ़केगा रात का पारा,कई इलाकों में शीतलहर का भी असर, पढ़े खबर

Share On:-

मध्यप्रदेश। दो-तीन दिन से ठंड के तेवर ठंडे हैं, लेकिन कल यानी, 25 नवंबर से प्रदेशभर में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो रात का पारा तेजी से लुढ़केगा तो कई इलाकों में शीतलहर का असर भी होगा। हिल स्टेशन पचमढ़ी समेत नौगांव आदि इलाकों के पारे में गिरावट होगी। अभी यहां का तापमान 6 डिग्री के आसपास चल रहा है।

मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि 25 नवंबर से प्रदेश भर में न्यूनतम तापमान तेजी से गिरेगा। भोपाल-इंदौर समेत अधिकांश इलाकों में यह 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच सकता है। 25 से 28 नवंबर के बीच यह स्थिति बनी रहेगी।
 
प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में मौसम सबसे ठंडा है। यहां रात का पारा 6 डिग्री के आसपास चल रहा है। इसके अलावा नौगांव में तापमान 7 से साढ़े सात डिग्री सेल्सियस के बीच है। छिंदवाड़ा, जबलपुर, खजुराहो, उमरिया, मलाजखंड, बैतूल, दतिया, ग्वालियर, रायसेन में तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के साथ ही पारा और लुढ़केगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE