BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 28, 2022, 8:50 am
भोपाल-एमपी में 22 साल में नवंबर सबसे ठंडा,जबलपुर में पहली बार पारा 7 डिग्री,भोपाल में दूसरी बार सबसे कम, पढ़े खबर

Share On:-

मध्यप्रदेश । इस बार नवंबर महीना 22 साल में सबसे सर्द रहा। जबलपुर में तो पहली बार रात का पारा 7 डिग्री पर आ गया। भोपाल में साल 2009 के बाद पहली बार इतनी 10 डिग्री से नीचे न्यूनतम तापमान आ गया। चौंकाने वाली बात यह है कि सबसे ठंडा रहने वाला ग्वालियर में ठंड के तेवर अभी तक ज्यादा सख्त नहीं हुए हैं। इंदौर बीते सालों की तुलना में ज्यादा ठंडा नहीं हो सका है। यहां हवाएं नॉर्दनली होने के कारण पारा ज्यादा नीचे नहीं उतर पा रहा। मध्यप्रदेश में गर्मी और बारिश के बाद अब ठंड का पैटर्न भी बदलने लगा है। इसे मौसम वैज्ञानिक जलवायु परिवर्तन मान रही है।
 
अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में मानसून की विदाई हुई। 10 साल में यह तीसरी सबसे लेट विदाई हुई। मानसून के जाते ही मौसम एकदम शुष्क हो गया। हिमालय में बर्फबारी और पाकिस्तान से एक के बाद एक हवाएं (वेस्टर्न डिस्टर्बन्स) आने के कारण अक्टूबर में ठंड महसूस हुई, लेकिन उसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा। पहले और दूसरे सप्ताह में न्यूनतम तापमान 15 से 20 डिग्री के बीच अलट गया था। तीसरे सप्ताह भी ठंड के तेवर ज्यादा कड़े नहीं हुए, लेकिन अंतिम सप्ताह में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE