मनासा। कार्यपालन यंत्री मप्रपक्षेविविकंलि मनासा संभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार संभाग अन्तर्गत विगत दिवस से आकस्मिक निरिक्षण हेतु गठित दल के द्वारा संभाग कार्यक्षेत्र के अन्तर्गत रात्रिकालिन आकस्मिक निरिक्षण किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत निरिक्षण दल के द्वारा 30 उपभोक्त्ताओं के परिसर का निरिक्षण किया गया। निरिक्षण उपरान्त 05 उपभोक्ताओं के परिसर पर अवैध रूप से बिजली की चोरी पाई गई। जिनके मौका पंचनामे बनाये गये, पंचनामें उपरान्त अग्रिम कार्यवाही कि जावेगी।
अतः समस्त सम्मानीय उपभोक्ताओं से विद्युत विभाग यह अपील करता है कि किसी भी प्रकार से विद्युत का अनाधिकृत उपयोग न करें, व न ही किसी को करने देंवें।