BREAKING NEWS
सेगांव में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 का बड़ा वार, 5 साल से.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा चुनाव, उम्मीदवार बनते ही.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रताप नगर सेवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर ब्रह्माकुमारीज ने.. <<     सेगांव पंचायत में लापरवाही: पर्यावरण दिवस पर.. <<     महेश्वर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: जनपद.. <<     KHABAR : लोकायुक्त इंदौर की बड़ी कार्रवाई, महेश्वर.. <<     BIG NEWS : दो साल में बदली तस्वीर, मेडिकल कॉलेज के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र में कनेरा थाना पुलिस को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र में बड़ी सफलता, ड्रग्स.. <<     BIG NEWS : बाइक चोर गैंग का भंडाफोड़, चार जिलों में.. <<     खरगोन खेल शिविर "आरोह 2026" में साइबर सुरक्षा का.. <<     कालापीपल में फूटा जनता का गुस्सा,10 साल से सड़क.. <<     GOLD SILVER RATE: सोना-चांदी में अचानक बड़ा झटका, बाजार.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग पंचायत बनी जीवीपी मुक्त,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, खाकी ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2026, 3:48 pm
BIG NEWS : नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, खाकी ने रतनगढ़ घाट क्षेत्र से पकड़े दो तस्कर, माोटरसाइकिल से ले जा रहे थे अवैध नशा, मौके से दो आरोपी दबोचे, पढ़े संतोष गुर्जर की खबर 

Share On:-

रतनगढ़। प्रदेशव्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत रतनगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 लीटर अवैध महुआ शराब एवं एक मोटरसाइकिल जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसौदिया एवं एसडीओपी जावद रोहित राठौर के मार्गदर्शन में थाना रतनगढ़ पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक भूरालाल भाबर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 4 जून 2026 को नीमच-सिंगोली रोड स्थित रतनगढ़ घाट पर वाहन चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को रोका। तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल पर रखी दो प्लास्टिक की केनों से कुल 70 लीटर अवैध देशी कच्ची महुआ शराब बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बाबूलाल पिता प्रभुलाल बलाई (28) निवासी केवलपुरा एवं रामचंद्र पिता लालूराम धाकड़ (38) निवासी मोकमपुरा, थाना सिंगोली के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 14 हजार रुपये मूल्य की 70 लीटर महुआ शराब तथा 30 हजार रुपये कीमत की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (आरजे-09-पीएस-1952) जब्त की है।

आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है। इस कार्रवाई में थाना रतनगढ़ पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE