BREAKING NEWS
KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प पखवाड़े के तहत कोज्या पहुंचे.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     BIG NEWS : 20 हजार का इनामी मादक पदार्थ तस्कर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2026, 1:25 pm
KHABAR : 18 जून से मेट्रो की बड़ी छलांग, रेडिसन चौराहे तक दौड़ेगी ट्रेन, सीएम डॉ मोहन की मौजूदगी में बनी सहमति, केंद्रीय मंत्री खट्टर दिखाएंगे हरी झंडी, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। इंदौर मेट्रो को लेकर शहरवासियों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। करीब एक साल बाद मेट्रो अपने मौजूदा रूट से आगे बढ़ते हुए यात्रियों के साथ रेडिसन चौराहे तक पहुंचेगी। 18 जून से गांधी नगर स्टेशन से रेडिसन चौराहे तक मेट्रो का कमर्शियल रन शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है।


नए विस्तारित कॉरिडोर पर यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा शुरू
इस संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में इंदौर और भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक में महत्वपूर्ण सहमति बनी। बैठक में तय किया गया कि 18 जून से नए विस्तारित कॉरिडोर पर यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा शुरू कर दी जाएगी। इससे सुपर कॉरिडोर क्षेत्र के साथ-साथ शहर के प्रमुख हिस्सों तक पहुंच और आसान हो जाएगी। मेट्रो के इस नए चरण के शुभारंभ के लिए केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी इंदौर पहुंचेंगे।


सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क को नई गति देगा
वे कार्यक्रम में मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर नए रूट पर संचालन की औपचारिक शुरुआत करेंगे। मेट्रो के रेडिसन चौराहे तक पहुंचने से आईटी कंपनियों, शैक्षणिक संस्थानों और सुपर कॉरिडोर क्षेत्र में आने-जाने वाले हजारों लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। माना जा रहा है कि यह विस्तार इंदौर मेट्रो परियोजना के लिए एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा और शहर के सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क को नई गति देगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE