BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2026, 4:35 pm
BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र में कनेरा थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, खाकी ने बांघेड़ाघाटा में पकड़ा नशे का जखीरा, घरों से निकली 24 किलो 770 ग्राम अफीम, तस्करों ने टिफिन और ड्रम में छिपा रखा था करोड़ों का माल, तस्कर चढ़ा हत्थे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत थाना कनेरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बांघेड़ाघाटा में दो अलग-अलग स्थानों से कुल 24 किलो 770 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरे मामले में पुलिस जांच जारी है।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार मादक पदार्थों के भंडारण और तस्करी में लिप्त अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा एवं डीएसपी निंबाहेड़ा बद्रीलाल के निकट पर्यवेक्षण में थानाधिकारी महेन्द्र सिंह के निर्देशन में कनेरा पुलिस, जिला विशेष शाखा चित्तौड़गढ़ एवं डॉग स्क्वॉड उदयपुर की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।

मकान में टिफिनों में छिपाकर रखी थी 16 किलो से अधिक अफीम-
पहली कार्रवाई में एसआई रामलाल मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम बांघेड़ाघाटा निवासी कैलाश उर्फ मानमल उर्फ मानालाल धाकड़ के मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान तीन स्टील के टिफिनों में रखी सात प्लास्टिक थैलियों से कुल 16 किलो 170 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई। पुलिस ने अफीम जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ड्रम से बरामद हुई 8 किलो 600 ग्राम अफीम, आरोपी गिरफ्तार-
दूसरी कार्रवाई में एसआई कन्हैयालाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम बांघेड़ाघाटा स्थित बस स्टैंड के पास रहने वाले डालचंद पिता बोतलाल धाकड़ (41 वर्ष) के मकान की तलाशी ली। मकान में रखे एक नीले रंग के प्लास्टिक ड्रम से चार प्लास्टिक थैलियों में भरी हुई 8 किलो 600 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई। पुलिस ने मौके से आरोपी डालचंद धाकड़ को गिरफ्तार कर लिया। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद अफीम कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका-
इस कार्रवाई में एसआई रामलाल मीणा, कन्हैयालाल, एएसआई बालमुकुंद, प्रकाशचंद्र, कांस्टेबल रामनिवास, वासुदेव, अनिल कुमार, रेवताराम, सुनील, सुरेश, महिला कांस्टेबल ज्योति एवं सरला, जिला विशेष शाखा की टीम तथा डॉग स्क्वॉड उदयपुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों की तस्करी या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल निकटतम पुलिस थाने, कंट्रोल रूम अथवा नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर दें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE