नीमच। ग्रामीण विकास विभाग के अन्तर्गत संचालित योजना प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 वाटरशेड विकास आरजीएम के तहत करवाए जा रहे निर्माण कार्याे की मॉनटरिंग के लिए भोपाल से अजय शंकर देशपाण्डे टास्क मैनेजर दिनांक 23 दिसम्बर 2022 को नीमच उपस्थित हुए। आपके द्वारा गुरु प्रसाद सीईओ जिला पंचायत से मुलाकत कर जिला पंचायत में वाटरशेड परियोजना के अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक कर जानकारी प्राप्त की।
इसके उपरान्तन देशपाण्डे वाटरशेड परियोजना क्रं. 03 के गॉव लुहारिया चुण्डावत, मुकेरा में निर्माण कार्याे का निरीक्षण करने पहुंचे और संबंधित वाटरशेड विकासदल के सदस्यों को अनावश्यक निर्देश दिए तथा कृषक उत्पादन संगठन (एफपीओ) के कृषक हित समूह उपयोगकर्ता दल के कृषकों को संगठन बनाने हेतु प्रशिक्षण दिया गया। किसानों ने संगठन के फायदे जाने तथा उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण में सहभागिता निभाकर अपनी जिज्ञासा रखी। इस अवसर पर वाटरशेड विकास दल के सदस्य उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला परियोजना समन्वयक सुशील दौराया द्वारा दी गई।