नीमच। कलेक्टर मयंक अग्रवाल के निर्देशानुसार मनासा उपखण्ड क्षेत्र की विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों व उचित मूल्य दुकानों से खाद्यान वितरण केंद्रों का अनुविभागीय अधिकारी राजस्वउ मनासा पवन बारिया एवं तहसीलदार मनोहरलाल वर्मा, नायब तहसीलदार श्रद्धा त्रिवेदी, रामपुरा तहसीलदार बीके मकवाना व कुकड़ेश्वर नायब तहसीलदार मुकेश निगम द्वारा शनिवार को निरीक्षण किया गया।
आंगनवाड़ी केंद्रों के निरीक्षण दौरान टेक होम राशन, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं एवं 3 वर्ष से न्यून आयु के बच्चों के राशन वितरण के स्टॉक रजिस्टर का निरीक्षण किया। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका को निर्धारित मापदंड अनुसार स्टॉक पंजी का संधारण करने के निर्देश दिए गए। उचित मूल्य दुकानों के निरीक्षण दौरान निर्देश दिए गए कि अंत्योदय राशन के साथ साथ पीओएस की रसीद, पर्ची भी हितग्राहियों को अनिवार्य रूप से प्रदान की जाए।
इस निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र फुलपुरा, कुकड़ेश्वर, रामपुरा नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 2 ,3 मनासा नगर परिषद में नूरी कालोनी ,रामनगर एवं जमुनियारावजी, बालागंज, पड़दा का निरीक्षण किया गया और निरीक्षण में प्रथम दृष्टिया पाई गई अनियमितताओं के सम्बंध में फील्ड सुपरवाइजर मनासा व उचित मूल्य विक्रेता नूरी कालोनी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया हैं। यह जानकारी एसडीएम मनासा पवन बारिया व्दाचरा दी गई।