शाजापुर। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक आशीष जोशी ने बताया कि गुरु गोविंदसिंह के पुत्र चमकौर की जंग में मुगल सेना द्वारा जबरन धर्म परिवर्तन के विरोध में अपने धर्म की रक्षा में अदम्य साहस का परिचय देते हुए चारों पुत्रों ने अपनी शहादत दी। मुगलों द्वारा दो चमकौर और दो पुत्र फतेहगढ़ साहिब में 7 वर्ष और 9 वर्ष के पुत्रों को दीवार में चुनवा दिया था। उन्ही वीर पुत्रों की शहादत की स्मृति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा की गई है।
चित्रकला प्रतियोगिता में कु प्रतिज्ञा प्रथम, कु करिश्मा द्वितीय तथा कु तनिष्का ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह निबंध प्रतियोगिता में बंटी धानुक ने प्रथम, आसिन पटेल द्वितीय तथा कु गरिमा गवली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग से बाल संरक्षण अधिकारी राघवेंद्र मीना व संजय मिश्रा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन व समन्वय लोकेंद्र शर्मा व कु निकिता शर्मा ने किया। इस दौरान कार्यक्रम में विद्यालय से सुभाष श्रीवास्तव, लक्ष्मी कांत पंड्या, सीमा सोनगरा, शेफाली जोशी, रेखा सोनी, तसनीम आरा खान, रानू सक्सेना, तब्बसुम शाह, तुलसीराम लोभाना, ईश्वरलाल मालवीय, हेमन्त सक्सेना, जितेन्द्र तोमर व वर्षा नागर आदि स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।