आगर मालवा। राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस 24 दिसंबर के अवसर पर शनिवार को खाद्य विभाग द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों से अवगत कराया गया। खाद्य विभाग के कार्यालय में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपभोक्ता उत्थान समिति के अध्यक्ष संतोष शर्मा, सदस्य योगेश शर्मा, हरि नारायण राठौर, आकाश बीजापारी, जिलाध्यक्ष जागरूकता उपभोक्ता समिति हिम्मत सिंह तोमर, खाद्य आपूर्ति अधिकारी जी एल बौरासिया, खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएल कुंभकार, नापतोल निरीक्षक दीपशिखा नागले, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी एनएस मुवेल सहित अन्य अधिकारी एवं उपभोक्ता गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपभोक्ता समितियों से जुड़े अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा उपभोक्ताओं के अधिकार एवं उनके संरक्षण के संबंध में जानकारी दी। साथ ही पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, नापतोल विभाग, विद्युत विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग आदि विभागों द्वारा कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शनी लगाकर उपभोक्ताओं एवं ठगी से कैसे बचाव किया जा सके इसके लिए जागरूक किया गया कार्यक्रम का संचालन कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आनंद कुमार चंगौड़ द्वारा किया गया।