आगर मालवा। मुख्यालय के रोस्टर अनुसार कार्यालय डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट, होमगार्ड आगर का वार्षिक निरीक्षण डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट विनोद ओशो गौतम द्वारा 22 एवं 23 दिसम्बर को किया गया। निरीक्षण के दौरान 22 दिसम्बर को कार्यालयीन शाखाओं, जिसमें स्थापना शाखा, वित्त शाखा, लेखा शाखा, प्रशिक्षण शाखा, आव्हान शाखा, भण्डार शाखा, एमटी शाखा, कम्प्यूटर एवं आवक-जावक शाखाओं के अभिलेखों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इमदाद अली सहायक उपनिरीक्षक (अ), 67 हवलदार बाबूसिंह चन्द्रावत, 65 घीसूलाल, सैनिक 1201 विपिन सिसोदिया, 1012 विजेन्द्र शिवहरे, 1013 नीरज चौहान, 1026 अरूण मालवीय, 1032 अकील खान, 1044 रजत वर्मा, 1061 संतोष विश्वकर्मा तथा कार्यालयीन गार्ड कमाण्डर 55 नायक रामचन्द्र आदि उपस्थित थे। 23 दिसम्बर को वार्षिक निरीक्षण परेड का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम जिला सेनानी के आगमन पर उनका स्वागत किया गया, तद्परान्त 01-04 की सम्मान गार्ड द्वारा बट सेल्यूट किया जाकर सम्मान दिया गया। वार्षिक निरीक्षण परेड में 05 प्लाटून लगाये गये थे, परेड की कमाण्ड इमदाद अली सउनि(अ) द्वारा की गई, जिसमें प्रथम प्लाटून का टोली कमाण्डर 1011 आशीष सरिया, टोली क्र0 02 का कमाण्डर 1018 गौरीशंकर प्रजापति, तृतीय टोली का कमाण्डर हवलदार 16 रामेश्वर कुम्भकार, चतुर्थ प्लाटून का कमाण्डर 1081 प्रेम कुशवाह तथा पंचम प्लाटून का कमाण्डर 20 हवलदार राजेन्द्र शर्मा थे। परेड पर सर्वप्रथम कंधेशस्त्र कराया जाकर पेरड कमाण्डर द्वारा सम्मान दिया गया तथा बाजूशस्त्र उपरान्त परेड की रिपोर्ट दी गई, जिसमें 01 एएसआई(एम), 06 एनसीओ, 86 सैनिक तथा 01 वाहन चालक योग 94 उपस्थित थे, तदुपरांत जिला सेनानी महोदय द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिन जवानों का टर्न आउट उत्तम पाया गया, उन्हें पुरूस्कृत किया। निरीक्षण उपरान्त परेड द्वारा मार्च पास्ट की कार्यवाही की गई। मार्च पास्ट उपरान्त टोलीवार कूच की कार्यवाही के अन्तर्गत टोली कमाण्डर द्वारा तथा परेड कमाण्डर अली द्वारा आर्म्स ड्रिल एवं फुट ड्रिल की कार्यवाही करायी गई। मार्च पास्ट एवं ड्रिल की कार्यवाही बहुत अच्छे स्तर की पायी गई। इसके उपरान्त किट निरीक्षण किया, जिसमें उत्तम किट के लिए जवानों को पुरूस्कृत किया गया। किट निरीक्षण उपरान्त सैनिकों का सम्मेलन लिया गया, जिसमें जवानों को मुख्यालय के आदेश निर्देश से अवगत कराया जाकर जवानों की समस्या सुनी गई, तदुपरान्त सम्मेलन समाप्त किया गया। निरीक्षण के दौरान परेड ग्राउण्ड एवं कैम्प का ले-आउट अति सुन्दर पाया गया।