धार। कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद के अंतर्गत धार तहसील के ग्राम भोईन्दा की सीताबाई पति मांगीलाल को बीमारी के उपचार के लिए 55 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार कुक्षी तहसील के ग्राम सिलकुआं के मुस्तकीम पिता अब्दुल गफूर मंसूरी को बीमारी के उपचार के लिए 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।