खरगोन। मप्र जन अभियान परिषद् अंतर्गत नवांकुर संस्था सेक्टर 1 के द्वारा स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में नशा मुक्ति, ऊर्जा तथा पर्यावरण संरक्षण पर संगोष्ठी का आयोजन किया। नवांकुर संस्था प्रमुख अंकित मालीवाल ने बताया कि मोबाइल एडिक्शन एक नशा ऐसा जिसके शिकार आज सबसे ज्यादा बच्चे व युवा हो रहे हैं। मोबाईल की लत से हम सभी को बचना चाहिए क्योंकि इसके दुष्परिणाम बहुत खतरनाक है। संस्था प्राचार्य माधव श्रीवास ने बच्चों को नशीली वस्तुओं से दूर रहने की समझाइश दी गई। साथ ही ऊर्जा संरक्षण पर दीपक चौहान ने ऊर्जा के महत्व को बताया। इस दौरान मेटर्स अर्पित जायसवाल, योगेश प्रजापत व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।