जावद। धार्मिक, सामाजिक, राजनेतिक क्षेत्रो में सक्रिय रहने वाले योगी युवा वाहिनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नारायण सोमानी की एक और मांग का असर नगर में देखने को मिला। शनिवार को युवा नेता नारायण सोमानी ने जावद एसडीएम शिवानी गर्ग को फोन पर अवगत कराया कि कडकडापती ठंड शीत लहर को देखते हुए नगर के विभिन्न मार्गाे, चौराहो, बाजारो में अलाव के लिए लकडियो की व्यवस्था अतिशीघ्र की जाए ताकी नगरवासी अलाव जलाकर ठंड का बचाव कर सके। एसडीएम शिवानी गर्ग के निर्देश से नगर परिषद सीएमओ अनिल कुमार जोशी ने तत्काल कर्मचारियो को टेम्पो में भेजकर नगर के विभिन्न मार्गाे में लकडिया भेजी जिससे नगरवासियो ने अलाव जलाकर ठंड से बचाव किया। बाबूलाल सोनी, पीयुष सोलीवाल, मुकेश राठी आदि व्यापारी, नगरवासियो ने एसडीएम शिवानी गर्ग, नारायण सोमानी का आभार मानकर कहां है ठंड को देखते हुए निरंतर सुचारू रूप से लकडिया वितरित हो। उल्लेखनीय है की युवा नेता नारायण सोमानी ने दो तीन वर्ष पहले जावद नगर परिषद से अलाव के लिए लकडियो की मांग की थी, जिस पर परिषद द्वारा मांग पूरी नही होने पर जनता की सौशल मीडिया पर विशेष मांग पर निजी खर्चे से प्रतिदिन शाम के समय किराए के टेम्पो से नगर में 30 से अधिक विभिन्न स्थानो पर अलाव के लिए लकडियो की व्यवस्था की थी जो जगजाहिर हैं।