नीमच। मप्र शासन द्वारा माफियाओं के विरूद्ध कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत नीमच पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा के द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच, एसएस कनेश व एसडीओपी मनासा यशस्वी शिंदे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक आरसी दांगी के नेतृत्व में थाना मनासा पुलिस टीम द्वारा अवैध रूप से खनन माफियाओं द्वारा किये जा रहे बालु रेत परिवहन करते एक आरोपी गिरफ्तार साथ ही बालु रेत से भरा ट्रेलर जप्त।
दिनांक 24.12.2022 को थाना मनासा के सउनि महेश गिरोटिया के भ्रमण के दौरान मंदसौर नाका मनासा पर एक ट्रेलर एमपी 44 एचए 0492 को चेक करते तथा उसके चालक को नाम पता पूछते धर्मराज पिता उंकार भील उम्र 23 साल निवासी आवलहेडा थाना बेगू जिला चित्तौड़गढ़ राजस्थान का होना बताया तथा ट्रेलर में बालुरेत ओवरलोड भरी होना तथा बनास नदी से चोरी कर लाना बताया जिसके रायल्टी व ट्रेलर के कागजात की पूछते नहीं होना बताया जो आरोपी के विरूद्ध थाना मनासा पर अपराध क्र 615/2022 धारा 379 भादवि 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम 1957 व धारा 53 (1) म0प्र0 गोण खनिज नियम 1996 एवं वाहन का रजिस्ट्रेशन बीमा व ड्रायविग लायसेंस मौके पर पेश नहीं करने पर धारा 3/181,146/196,5/180,130(3)/177 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध पंजिबद्ध किया जाकर ट्रेलर किमती 08 लाख रूपये तथा बालू रेत किमती 30 हजार रूपये को जप्त किया गया है। आरोपी से पूछताछ कर वाहन स्वामी एवं अवैध रेत के स्त्रोतों का पता लगाया जा रहा है।
ज्ञात हो कि मप्र शासन द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत लगातार मादक पदार्थ तस्करों, अवैध शराब माफियाओं, राशन माफियाओं, रेत माफियाओं के विरूध्द सख्त कार्यवाही की जा रही है जो आगे भी लगातार की जावेगी। इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी मनासा व उनकी टीम सउनि महेश गिरोटिया, प्रआर नरेन्द्र नागदा, प्रआर चालक विनोद शर्मा का सराहनीय योगदान रहा।