खरगोन। जिले में सुशासन दिवस के अवसर पर पुराना अस्पताल परिसर में आयुष विभाग द्वारा शिविर लगाया गया, जिसमें सैकड़ों की तादाद में मरीजों ने पहुंचकर आयुष चिकित्सा पद्धति का लाभ लिया।
बताया जा रहा है कि देश के पुर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखकर शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें आयुष चिकित्सा के बारे में जानकारी देकर गुणवत्ता से अवगत कराते हुए मरीजों का उपचार किया गया और मार्गदर्शन देकर उन्हें प्रेरित किया गया।