नीमच। शहर के श्रीनाथ गार्डन नीमच सिटी में आयुष विभाग द्वारा आयुष मेला का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न मौसमी बीमारियों का निशुल्क इलाज आयुर्वेदिक पद्धति से किया जा गया। विधायक दिलीप सिंह परिहार ने बताया कि आयुष विभाग मेले में सभी बीमारियों का इलाज किया जा रहा है। मौक़े पर मौजूद लोगों को तुलसी का पौधा और आयुष्मान किट भेंट किया।