नीमच। दिनांक 25 दिसम्बर 2022 को थाना बघाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत लखमी के ग्राम लखमी में विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त विधिक सहायता शिविर में विवेक कुमार श्रीवास्तव विशेष न्यायाधीश अजा/अजजा न्यायालय नीमच, अखिलेश शुक्ला प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय नीमच, स्वागित पुणेश श्रीवास्तव न्यायीक मजिस्ट्रेट नीमच, निरीक्षक अजय सारवान थाना प्रभारी बघाना उपस्थित हुए ।
उक्त शिविर में ग्राम लखमी, लाछ के नागरिकगण उपस्थित हुए। जिनको न्यायाधीशगणों द्वारा न्यायीक कार्य के दौरान किस प्रकार से विधिक सहायता प्राप्त की जा सकती है तथा विधिक सहायता प्राप्त करने के क्या प्रावधान है, इसके साथ ही उपस्थित ग्रामीणजनों को सायबर अपराध, वाहनो के दस्तावेज तथा अचल संपत्ति खरीदी बिक्री के संबंध में महत्वपूर्ण दस्तावेजो के संबंध में विधिवत जानकारी दी गई तथा वर्तमान समय में सोशल मिडिया का उपयोग तथा नशाबंदी के संबंध में भी अवगत कराया गया।
उक्त विधिक सहायता शिविर ग्राम लखमी के सरपंच दिलीप माली के सहयोग से आयोजित किया गया। उक्त शिविर में उपसरपंच गोपाल माली, ग्राम सचिव राजेश जाट, प्रवीण सिंह, आशा कार्यकर्ता मंजुला माली एवं अन्य ग्रामीणजन उपस्थित हुए।