खरगोन। क्षेत्रीय सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने निमाड़ के गौरव नवग्रह मेले का रविवार को भूमिपूजन किया। नगर पालिका परिषद खरगोन के तत्वावधान में रविवार को 130 वें श्री नवग्रह मेले का भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। नगर पालिका सीएमओ प्रियंका पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय सांसद गजेन्द्रसिंह पटेल की उपस्थिति में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिवस पर उपस्थित समस्त नागरिकों द्वारा सुशासन दिवस की शपथ ली गई। साथ ही सांसद पटेल ने मकर संक्रांति पर्व को गौरव दिवस के रूप में मनाते हुए समस्त नगरवासियों से अपील की है कि सभी अपने-अपने भवन, दुकान आदि को सुसज्जित करें और उन्हें दीपमाला से रोशन करें। आज के आयोजन में सर्वप्रथम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रेषित मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। तत्पश्चात सांसद पटेल द्वारा नवग्रह मंदिर में पूजन अर्चन कर नवग्रह मेले का भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष छाया अरुण जोशी, उपाध्यक्ष भोलू कर्मा, पूर्व विधायक बाबुलाल महाजन, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा परसराम चौहान, पूर्व जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अध्यक्ष रणजीतसिंह उसीर, पूर्व नपा अध्यक्ष विपिन कुमार गौर, नगर अध्यक्ष रणजीतसिंह रघुवंशी, भागीरथ कुमरावत, दयालु पटवा, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष शीतल राठौर, मोहन राठौर, सांसद प्रतिनिधि कन्हैया कोठाने, विधायक प्रतिनिधि पूर्णाशंकर ठाकुर, सभापति मेला समिति भागीरथ बडोले एवं सदस्यगण मीना वर्मा, अनिता पाटीदार, गंगा राठौर, रचना रघुवंशी, जगन्नाथ सांवले, संतोष वर्मा, लक्ष्मी मोरे, अरूणा उपाध्याय, हीरालाल परमार, मकबूल खान एवं पार्षदगण चंद्रपालसिंह तोमर, पूजा जितेन्द्र चोपड़ा, महेश वर्मा, बेबी मण्डलोई, धीरेन्द्रसिंह चौहान एवं अन्य समस्त पार्षदगण एवं नपा के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण एवं मेला व्यापारी संघ अध्यक्ष हरिश गोस्वामी, दीप जोशी एवं अन्य व उपस्थित रहे।