BREAKING NEWS
KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<     KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भारत.. <<     फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 26, 2022, 2:45 pm
KHABAR : 87 रोगियों ने अग्निकर्म और 23 ने रक्त मोक्षण का लिया लाभ, सांसद ने किया आयुष स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, 1038 रोगियों की जांची सेहत, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन सुशासन दिवस के अवसर पर आयुष विभाग द्वारा रविवार को पुराना कलेक्ट्रेट परिसर में आयुष मेल का आयोजन किया गया। आयुष विभाग द्वारा लगाए गए शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय सांसद गजेन्द्र पटेल द्वारा किया गया। आयुष मेले में 1038 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। यहां सांसद पटेल ने आयुष विभाग द्वारा शिविर में लगाए गई प्रदर्शनी देवारण्य, वनोऔषधी, आयुर ऐप जन स्वास्थ्य का भी अवलोकन किया। जिला आयुष अधिकारी डॉ वासूदेव आसलकर ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में 70 नागरिकों द्वारा आयुष क्योर ऐप डाउनलोड किया गया। शिविर में 87 रोगियों को अग्निकर्म, 23 रोगियों का रक्त मोक्षण, 18 रोगियों को शिरोधारा, 12 रोगियों को स्नेहन स्वेदन तथा 52 रोगियों द्वारा योग का लाभ लिया गया। इसके अलावा 187 चर्मरोग, 378 घात व्याधि (जोड़ों का दर्द), 190 महिला रेागी, 58 अर्श, 47 शिरोरोग एंव अन्य रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।       

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए त्री कटू काढ़े के पैकेट भी किए वितरित-
आयुष अधिकारी डॉ. आसलकर ने बताया कि आयुष मेले में कोरोना वायरस संक्रमण के बचाव के लिए रोगियो को त्री कटू काढे के पैकेट भी वितरित किए गए। वहीं रोगियों का रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए आयु रक्षा किट भी प्रदान की गइ। शिविर में आयुष विभाग द्वारा एलईडी के माध्यम से योग क्रियाएं और विभाग की योजनाओं का प्रदर्शनी दिखाई गई। आयुष विभाग द्वारा लगाए गए मेले में 30 पुरूष चिकित्सक, 19 महिला चिकित्सकों द्वारा रोगियो का स्वास्थ्य परीक्षण कर औषधी वितरित की गई। साथ ही आयुष मेले में पेरामेडिकल टीम द्वारा रोगियों के पंजीयन का कार्य किया गया। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष बापूसिंह परिहार, विधायक प्रतिनिधि दिनेश पटेल, पूर्व सीसीबी अध्यक्ष रणजीत डंडीर, पूर्व नपा अध्यक्ष विपीन गौर, भागीरथ कुमरावत, आयुष विभाग के डॉ. संतोष मौर्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE