देवास। सुशासन दिवस पर आयुष मेगा शिविर आयोजित किया गया। आयुष मेगा शिविर में लगभग डेढ़ हजार रोगियों का उपचार किया गया। आयुष मेले में योग, ऋतुचर्या, दिनचर्या, औषधीय पौधे, रसोईघर में आयुर्वेद, देवारण्य योजना कुपोषण से बचाव, पंचकर्म, कोरोनारोधी काड़े आदि गतिविधियों के साथ आयुर्वेद, होम्योपैथी तथा यूनानी चिकित्सा पद्धतियों से रोगियों की जाँच, परीक्षण, निदान तथा उपचार किया गया। शिविर में रोगियों को आवश्यक औषधियां, पौधे तथा काढ़े का निशुल्क वितरण भी किया गया। शिविर में जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं हितग्राही उपस्थित थे।