BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<     KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भारत.. <<     फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद बागड़ी, परिवार में शोक की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 26, 2022, 3:00 pm
KHABAR : जिले के टोंकखुर्द में होगा विशेष शिविर का आयोजन, दिव्‍यांगजनों को करेंगे निःशुल्‍क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण भेंट, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। जिले में दिव्‍यांगजनों को नि शुल्‍क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए एडीआईपी योजनान्‍तर्गत विशेष परीक्षण/चिन्‍हांकन शिविरों का आयोजन किया जायेगा। जिले में विशेष शिविर जनपद पंचायत परिसर टोंकखुर्द में 02 जनवरी, उत्‍कृष्‍ट स्‍कूल सोनकच्‍छ में 03 जनवरी, उत्‍कृष्‍ट स्‍कूल खातेगांव में 05 जनवरी, उत्‍कृष्‍ट स्‍कूल बागली में 06 जनवरी, सामुदायिक भवन उदयनगर में 07 जनवरी, उत्‍कृष्‍ट स्‍कूल कन्‍नौद में 08 जनवरी तथा केपी कॉलेज देवास में 09, 10 जनवरी को आयोजित होंगे। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने सभी संबंधित अधिकारियों को शिविर के संबंध में आवश्‍यक तैयारियां के निर्देश दिये है।

दिव्‍यांगजन शिविर में जिले के अधिकृत चिकित्‍सा अधिकारी द्वारा जारी किया गया 40 प्रतिशत दिव्‍यांगता प्रमाण-पत्र एवं यूडीआईकार्ड, अधिकृत अधिकारी द्वारा जारी किया गया आय का प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, तीन पासपोर्ट साईज फोटो जिसमें दिव्‍यांगता प्रदर्शित हो साथ लेकर आये।

कलेक्‍टर ऋषव गुप्‍ता ने शिविरों के आयोजन के लिए संबंधित जनपद पंचायत के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी को नोडल अधिकारी तथा संबंधित क्षेत्र के समग्र सामाजिक सुरक्षा विस्‍तार अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी बनाया है। शिविर अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व के मार्गदर्शन में आयोजित होंगे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE