मनासा। पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में नाबालिक बालक/बालिकाओं के बरामदगी हेतु विशेष अभियान मुस्कान चलाया जा रहा है। जिसके तहत पुलिस अधीक्षक नीमच सुरज कुमार वर्मा द्वारा जिले में अपर्हत नाबालिग बालक/ बालिकाओं को दस्तयाब करने हेतु सभी थाना प्रभारीयों को निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच एसएस कनेश व एसडीओपी मनासा यशस्वी शिंदे के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी मनासा आरसी दांगी व टीम द्वारा डेढ माह पूर्व घर से लापता नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 08 नवंबर 2022 को थाना मनासा क्षेत्रांतर्गत ग्राम अरनीयाखेडा से नाबालिक बालिका आशा (परिवर्तत नाम) बिना बताये कहीं चली गयी थी। रिपोर्ट पर अपराध के 553/2022 धारा 363 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान परिवारजनो से पुछताछ की गई। घटनास्थल का मुआयना किया गया। संभावित स्थानो पर तलाश की गई। लेकिन नही मिली थी।
दिनांक 25 दिसम्बर 2022 को थाना मनासा पर पदस्थ सउनि प्रहलाद पंवार को सूचना मिली कि वांछित नाबालिक बालिका आशा अरनीयाखेडा से गयी थी, वह उसके मामा के गांव घसुण्डी में है जो सूचना से गुमशुदा नाबालिक बालिका आशा के माता पिता को हमराह लेकर ग्राम घसुण्डी उसके मामा के गांव स्थित घर से सुरक्षित बरामद किया गया है।
इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी मनासा व उनकि टीम सउनि प्रहलाद पंवार, आर अनिल धाकड, आर रमेश बैरागी, आर नेनसिंह, मआर पुर्णीमा तिवारी, मआर शेफाली पाटीदार, मआर प्रिया पाटीदार, का सराहनीय योगदान रहा है।