कामखेड़ा। उपखंड क्षेत्र मनोहर थाना की ग्राम पंचायत कामखेड़ा में थाना परिसर में सीएलजी सदस्यों व ग्राम रक्षकों की मीटिंग का हुआ आयोजन व्रताधिकारी जरनेर सिंह मनोहर थाना मुख्य अतिथि रहे एवं थानाधिकारी धनराज गोचर के नेतृत्व में थाने परिसर में सीएलजी सदस्यों को बुलाया एवं ग्राम रक्षकों आगामी त्योहारो, नववर्ष में शांति कायम रखने के लिए मीटिंग का किया गया आयोजन। उपस्थित सीएलजी सदस्य पूर्व सरपंच अमरलाल मीणा एवं रिटायर फौजी, कामखेड़ा ट्रस्ट सदस्य मूलचंद मीणा, भारतीय किसान संघ ग्राम पंचायत प्रभारी रंगलाल मीणा, पूर्व सरपंच राम गोपाल नागर, राम सिंह मीणा, बनवारी लाल बुंदेला, भंवर लाल लोधा, जगन्नाथ नागर ,रतन लाल लोधा, इत्यादि सीएलजी सदस्य एवं ग्रामीण व ग्राम रक्षक मौजूद रहे।