पिपलियामंडी। नगर में सर्द हवा को मद्देनजर रखते हुए नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों द्वारा नगर में विभिन्न चौराहों पर अलाव के लिए लकड़ी की व्यवस्था की गई। ताकि नगर में बाहर से आने वाले यात्रियों सहित नगरवासियों को चौराहों चौराहों पर अलाव लगने से सर्दी से थोड़ी राहत मिल सके।
महू नीमच हाइवे मार्ग पिपलियामंडी चौपाटी, रेल्वे फाटक के पास न्यूज़ बस स्टैंड, स्टेशन बालाजी मंदिर के पास, गांधी चौराहा, लवली चौराहा, टीलाखेड़ा बालाजी के पास, कृषि उपज मंडी, पुरानी गाड़ी अड्डा, प्राथमिक स्वास्थ केंद्र सहित अनेक जगह पर रखवाई।
इस दौरान नगर परिषद के सभापति ललित कसेरा, पार्षद गोरधननाथ योगी, नगर परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित नगरवासि उपस्थित रहे।