BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<     KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भारत.. <<     फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद बागड़ी, परिवार में शोक की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 26, 2022, 8:23 pm
KHABAR : विधायक अनिरूद्ध माधव मारू ने कहा- जब से प्रधानमंत्री मोदी ने देश की बागडोर संभाली है तब से उन्होंने हमेशा युवाओं को मौका दिया, पढ़े अजय सिंह सिसौदिया के साथ शेख ईसाक की खबर 

Share On:-

रामपुरा। आज का दौर युवाओं का दौर है इस बात को चरितार्थ प्रधानमंत्री ने जब से देश की बागडोर संभाली है उन्होंने हमेशा युवाओं को मौका मिले और इस देश का भविष्य युवाओं के हाथ में हो इसका हमेशा ध्यान रखा है। आज भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेश व्यापी जो अभियान चलाया है वह स्वागत योग्य है। वास्तव में प्रतिभाओं को सम्मान मिलना चाहिए, क्योंकि ऐसी अनेक प्रतिभाएं होती है। जिन्हें सम्मान मिलना तो दूर उनका नाम तक लोग नहीं देते हैं। ऐसे में युवा मोर्चा के द्वारा खिलते कमल अभियान के तहत पूरे प्रदेश में प्रतिभाओं का जो सम्मान करने का कार्य किया जा रहा है वह वास्तव में स्वागत योग्य है। उक्त विचार मनासा भा.ज.पा. कार्यालय में क्षेत्र के विधायक अनिरुद्ध माधव मारू एवं जिले के महामंत्री राजेश लड़ा के द्वारा व्यक्त किए गए। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष पुष्कर झंवर बंशीलाल राठौर पूर्व विधायक और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजेंद्रसिंह मालाहेड़ा एवं नगर पंचायत प्रतिनिधि अजय तिवारी के द्वारा भी युवा मोर्चा के द्वारा चलाए जा रहे अभियान के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। 
इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक प्रतिभावान युवाओं का स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं प्रमाण पत्र देकर उनका सम्मान किया गया। अनेक युवा और युवतियों द्वारा अलग-अलग क्षेत्र में अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनाया है। चाहे वह व्यापार में हो प्रशासनिक व्यवस्थाओं में हो उद्योग में हो इस प्रकार अनेक व्यवस्थाओं में उन्होंने अपनी प्रतिभा का सफलतापूर्वक निरवन किया है। आज युवाओं के कारण भारत 21 वीं सदी में अपने नए आयामों को छू रहा है। आने वाले दिनों में नए भारत के लिए युवा शक्ति इस देश की अमूल्य धरोहर है। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश पुरोहित जिला युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं अनेक भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुकड़ेश्वर महेश मोनू मोदी के द्वारा किया गया। यह आयोजन भाजपा युवा मोर्चा मंडल रामपुरा भाजपा युवा मोर्चा कुकड़ेश्वर भाजपा युवा मोर्चा मनासा भाजपा युवा मोर्चा दीनदयाल मंडल के अध्यक्ष के द्वारा संयुक्त रूप से मनासा में किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमन जैन मंडल अध्यक्ष महेश मोनू मोदी, मंडल अध्यक्ष योगेंद्र मोनू चौधरी, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चंद्रावत उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE