मंदसौर। जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक ऐसे युवा जिन्होंने अपनी पढ़ाई पूर्ण कर रोजगार की तलाश कर रहे हैं, किंतु उन्हे रोजगार नहीं मिल रहा है। साथ ही ऐसे बेरोजगार जिन्हें रोजगार की अत्यंत आवश्यकता होकर परिवार के पालन पोषण के लिए रोजगार की तलाश कर रहे हैं, ऐसे बेरोजगारो के लिए मध्यप्रदेश शासन द्वारा 28 दिसंबर 2022 को प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक शासकीय आई.टी.आई. नयाखेड़ा, मंदसौर (म.प्र.) मंे जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
जिला रोजगार द्वारा बताया कि देश की जानी-मानी कंपनियां अपने कार्यालय के लिए सेल्स / मार्केटिंग एक्जिक्युटिव, ऑपरेटर, टेक्निशियन , हेल्पर, सुरक्षा गार्ड में लगभग 700 पदों के लिए युवक-युवतिओं का साक्षात्कार कर चयन करेगी। आयोजित रोजगार मेले में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 35 वर्ष होकर योग्यता 8वीं से स्नात्तकोत्तर एवं आई.टी.आई. इत्यादि होना चाहिए।
रोजगार मेले में भाग लेने वाले अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय, मंदसौर से संपर्क कर सकते हैं अथवा मोबाईल नंबर 9118870369 एवं 8251825105 से संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उक्त दिनांक को आयोजित होने वाले मेले में जिले से अधिक से अधिक युवक युवतियां अपने बायो डाटा, रिज्यूम व आवश्यक दस्तावेज की फोटो कॉपी लेकर रोजगार मेले में उपस्थित होकर इसका लाभ लेने लें।