मंदसौर। जिले में 19 से 24 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह चला जा रहा है। 22 दिसंबर को सीतामऊ तहसील के खजूरी मांडा में सुशासन सप्ताह के अंतर्गत ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। जिसमें गांव के निवासी कालू सिंह द्वारा आवेदन दिया कि उनको इलाज हेतु ऑक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वह सिलेंडर खरीद नहीं सकते। जिस पर कलेक्टर गौतम सिंह ने तुरंत संज्ञान लेते हुए उन्हें शासकीय अस्पताल से घर ले जाने के लिए मिला ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर। सप्ताह में एक दिन घर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण भी करेंगे डॉक्टर। इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया।