BREAKING NEWS
KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<     KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भारत.. <<     फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 27, 2022, 3:33 pm
REPORT : नीमच के कलेक्टोरेट में एडीएम नेहा मीना ने की जनसुनवाई, 80 लोगों ने पहुंचकर सुनाई समस्‍याएं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। एडीएम नेहा मीना एवं जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जनसुनवाई करते हुए-80 लोगों से रूबरू होकर,उनकी समस्‍यांए सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित जिला अधिकारियों को दिए। इस मौके पर डिप्‍टी कलेक्‍टर आंकाक्षा करोठिया, किरण आजंना एवं जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।

जनसुनवाई में निलिया की सुशीलाबाई सुथार ने जमीन पर अवैध कब्‍जा कर रास्‍ता रोकने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करने, नयागॉव के हीरानाथ ने देवसंस्‍थान मंदिर की भूमि विक्रय करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने, पिपल्‍यारावजी के हीरालाल ने दिंव्‍याग प्रमाण पत्र के आधार पर शासन की योजना का दिलवाने, अम्‍बेडकर कालोनी नीमच की राधाबाई ने मारपीट करने वालों पर कार्यवाही करने, हरवार के कनीराम ने विद्युत डीपी लगवाने, चौथखेडा के गोर्वधनलाल गुर्जर ने किसान सम्‍मान निधि की राशि दिलवाने, कुकडेश्‍वर के शिवनारायण ने अवैध निर्माण हटवाने, जावद के ईकबाल मोहम्‍मद ने शासकीय नाली से अतिक्रमण हटवाने, एवं झिरमीर के लक्ष्मी नारायण गुर्जर ने कृषि भूमि छुडवाने संबंधी आवेदन जनसुनवाई में प्रस्‍तुत किया गया ।

इसी तरह बिसलवास कला के पूनमचंद, बमोरा के उदयराम भील, पिपलोन के कैलाशचन्‍द्र, कानाखेडा के अजीतमल, बराडा के घनश्‍याम दास बैरागी, हरवार के राधेश्‍याम, पन्‍ना, पडदा माता रून्‍डी के हरलाल भील, भाटखेडा के गोपाल कुमावत, रायसिंहपुरा के शांतिलाल बंजारा, कानाखेडा के सुनील नागदा, बघाना की निर्मला जाटव, झांतला के ओंकरलाल धाकड, चौथखेडा के रामचन्‍द्र, भूपेन्‍द्र, मिटूलाल आदि ने भी अपना आवेदन जनसुनवाई में प्रस्‍तुत कर समस्‍याएं सुनाई।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE