मंदसौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह मध्यप्रदेश शासन द्वारा कुम्हार जाति के व्यक्यिों को ईंट, बर्तन आदि बनाने हेतु मिट्टी उत्खनन हेतु भूमि आरक्षित करने के निर्देश दिये गये है। मंदसौर जिले के रमेशचंद प्रजापति, प्रेदश संगठन मंत्री म.प्र. राज्य प्रजापति (कुंभकार) संघ भोपाल द्वारा प्रस्तुत आवेदन के आधार पर ग्राम अरन्यागुर्जर तहसील मंदसौर की भूमि सर्वे क्र. 113 में से 0.350 हे. भूमि कुम्हार समाज के व्यक्तियों को ईंट एवं बर्तन आदि बनाने में उपयोग में आने वाली मिट्टी को निरूशुल्क उत्खनन करने हेतु न्यायालय द्वारा आदेश कर आरक्षित की गई है। आरक्षित भूमि से कुम्हार समाज के व्यक्ति ईंट एवं बर्तन बनाने के लिए निरूशुल्क मिट्टी प्राप्त कर सकेंगे।