BREAKING NEWS
KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<     KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भारत.. <<     फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 27, 2022, 4:32 pm
BIG NEWS : मध्यप्रदेश में बिजली की सर्वाधिक आपूर्ति और मांग का नया कीर्तिमान पुनः स्थापित, बिजली आपूर्ति की मांग 17 हजार मेगावॉट के नजदीक पहुंची, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। मध्यप्रदेश में बिजली की मांग 25 दिसंबर को 16 हजार 996 मेगावॉट पर पहुँच गई। यह मध्यप्रदेश के इतिहास में बिजली की सर्वाधिक मांग है। वहीं 23 दिसंबर को प्रदेश के इतिहास में सर्वाधिक 3183 लाख 52 हजार यूनिट बिजली की आपूर्ति की गई। यह प्रदेश के इतिहास में सर्वाधिक बिजली अपूर्ति का नया कीर्तिमान है। इससे पूर्व 21 दिसंबर को प्रदेश में 3163 लाख 28 हजार यूनिट बिजली की आपूर्ति की गई थी। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इस उपलब्धि पर सभी अधिकारी और कर्मचारियों को बधाई दी है।

प्रदेश में कैसी रही बिजली की मांग-

प्रदेश में जब बिजली की मांग 16 हजार 996 मेगावॉट पर दर्ज हुई, उस दौरान मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (जबलपुर, सागर एवं रीवा संभाग) में 4640 मेगावॉट, मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (भोपाल एवं ग्वालियर संभाग) में 5376 मेगावॉट और मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (इंदौर एवं उज्जैन संभाग) में बिजली की अधिकतम मांग 6622 मेगावॉट दर्ज हुई। रेलवे को 359 मेगावॉट बिजली दी गई।

प्रदेश में कैसे हुई बिजली सप्लाई-

प्रदेश में 26 दिसंबर को जब बिजली की मांग 16 हजार 996 मेगावॉट दर्ज हुई, उस समय बिजली की सप्लाई में मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के ताप एवं जल विद्युत गृहों का उत्पादन अंश 4034 मेगावॉट, इंदिरा सागर-सरदार सरोवर-ओंकारेश्वर जल विद्युत परियोजना का अंश 1403 मेगावॉट, सेंट्रल सेक्टर का अंश 4029 मेगावॉट, सासन का अंश 1120 मेगावॉट और आईपीपी का अंश 1677 मेगावॉट रहा। अन्य स्त्रोत जिनमें नवकरणीय स्त्रोत और बैंकिंग भी शामिल हैं, से प्रदेश को 4732 मेगावॉट बिजली प्राप्त हुई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE