पिपलिया मंडी। भारत सरकार राष्ट्रीय आयुष मिशन योजना के अंतर्गत संचालनालय आयुष मप्र भोपाल के आदेशानुसार जिला आयुष कार्यालय जिला मन्दसौर के तत्वावधान में विशाल निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन दिनांक 30 दिसम्बर 2022 शुक्रवार को सुबह 10.30 से 3 बजे तक स्थान प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पिपलिया मण्डी परिसर किया जा रहा है, जिसमें जोड़ों का दर्द, सायटिका, त्वचा रोग, अर्श, बवासीर, मधुमेह, रक्ताल्पता, ब्लड प्रेशर, श्वास, ब्लड शुगर, अस्थमा, शिशु रोग एवं स्त्री रोग से सम्बंधित समस्त जटिल रोगों का परीक्षण एवं उपचार अनुभवी चिकित्सकों द्वारा किया जाएगा।
अतः सभी नागरिकों से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में उपस्थित होकर आयुर्वेद चिकित्सा का लाभ उठायें।
नोट- स्कूल के छात्र-छात्राओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जावेगा।