मनोहर थाना। उपखंड क्षेत्र मनोहर थाना की ग्राम पंचायत कामखेड़ा में आज राजकीय आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कामखेड़ा का औचक निरीक्षण उपखंड अधिकारी ने किया।
उपखंड अधिकारी ने हॉस्पिटल में साफ सफाई, डिलीवरी वार्ड, जनरल वार्ड, ड्रेसिंग रूम, जांच केंद्र, दवाई काउंटर इत्यादि सामग्री का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए और मौके पर सफाई कर्मचारी को बुलाकर विशेष साफ सफाई नहीं होने पर सफाई कर्मचारी एवं स्टाफ को आगामी समय पर ध्यान रखने के लिए निर्देशित किया और फिर ऐसी अनियमितताएं नजर नहीं आये ऐसे निर्देश दिए।