आगर मालवा। नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी के मुख्य अभियंता विजय कुमार गुप्ता ने उज्जैन इकाई अन्तर्गत सुसनेर जल प्रदाय परियोजना के कार्यों निरीक्षण किया। गुप्ता ने निर्धारित मात्रा में स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के लिए संविदाकार और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। गुप्ता ने जल संरक्षण के लिए किए जा रहे जन जागरूकता संबंधी प्रयासों की जानकारी भी ली। मुख्य अभियंता के साथ सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी राहुल सिसौदिया, राहुल सिसौदिया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी जगदीश भैरवे, परियोजना इकाई उज्जैन के परियोजना प्रबंधक संतोष श्रीवास्तव एवं संविदाकार व परियोजना प्रबंधन सलाहकार फर्म के विशेषज्ञ मौजूद रहे।