BREAKING NEWS
KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<     KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भारत.. <<     फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 27, 2022, 6:11 pm
KHABAR : जिले के तीन उपयंत्रियों को कार्य में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी, अब इस तारीख तक प्रस्तुत करना होगा प्रति उत्तर, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रकाश सिंह चौहान ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत देवास एवं बागली द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन पर तीन उपयंत्रियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। सीईओ जिला पंचायत ने जनपद पंचायत देवास के उपयंत्री भरत झकोरे, केशव निगम तथा जनपद पंचायत बागली की टीना झाणिया को कारण बताओ नोटिस जारी किये हैं। इस संबंध में संबंधित अपना प्रतिउत्तर दिनांक 02 जनवरी 2023 को अधिकारी जिला पंचायत कार्यालय के समक्ष उपस्थित होकर प्रस्तुत करें। अन्यथा एक पक्षीय कार्यवाही की जावेगी जिसके लिये आप स्वयं उत्तरदायी होंगे। जारी आदेशानुसार उल्लेख है कि दिनांक 26 दिसंबर 2022 को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा के दौरान इन उपयंत्रियों के द्वारा अपने सेक्टर में दिए गए लक्ष्य को पूर्ण नहीं किया गया। जो कि घोर लापरवाही की श्रेणी में आता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE