BREAKING NEWS
NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का हुआ.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम, मंत्री.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : ड्रग तस्कर उस्मान खान के अवैध फार्महाउस पर.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भादवा माता में.. <<     BIG NEWS : पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, नीमच को मिली नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मां के नाम एक पेड़, बेटी के नाम उज्ज्वल.. <<     REPORT : बिना परमिट चना ले जा रहे वाहन पर मंडी का.. <<     KHABAR : मनासा में पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक.. <<     धरती को हरा-भरा बनाने आगे आया देवास: विश्व.. <<     खरगोन में एनएचएम संविदा कर्मियों ने खून से.. <<     VIDEO: निपानिया आश्रम में हुआ विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 14 साल की मासूम का शव कुएं में मिला,.. <<     NEWS : आई स्टैंड विद अलका लांबा अभियान में शामिल.. <<     NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का वन.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 27, 2022, 6:15 pm
KHABAR : राज्य स्तरीय द्वितीय टोली नायक केंपुरी मैं एसडीईआरएफ द्वारा फायर फाइटिंग कि मॉक ड्रिल, पैदल ट्रैकिंग कर विश्व विख्यात भगवान पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन, पढ़े खबर  

Share On:-

मंदसौर। स्थानीय एडीफाई स्कूल मंदसौर में राज्य स्तरीय हिंदुस्तान स्काउट गाइड मध्य प्रदेश द्वारा टोली नायक कैंपूरी का आयोजन किया गया। आज शिविर के तीसरे दिन जिला होमगार्ड कार्यालय के एसडीईआरएफ टीम के साथ सेफ्टी फायर कंसल्टेशन आदित्य डोरिया, विशाल जोशी, मोहम्मद ओवैस खान, जितेंद्र सिंह भाटी व देवी सिंह राठौर द्वारा आज बाढ़ आपदा भूकंप से बचने हेतु स्काउट गाइड, के छात्रों को व्याख्यानमाला दी गई एवं जानकारी से अवगत कराया गया। समस्त साधनों के साथ डेमोंसट्रेशन किया गया। आदित्य डोरिया द्वारा अग्निशमन के बारे में जानकारी दी गई आग कितने प्रकार की होती है कौन सी और कौन सी ऑक्सीजन के साथ बुझाई जा सकती है। स्काउट गाइड के सीनियर रोवर रेंजर के साथ डेमोंसट्रेशन करके दिखाया गया। जिसमें पूरे व्याख्यानमाला में शिविर के स्काउट गाइड के छात्रों के साथ एडीफाई स्कूल के 60 छात्र छात्राओं ने भी भाग लिया। 

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडीफाई स्कूल के प्राचार्य डॉ आदित्य कुमार पांडे, केंपुरी डायरेक्टर आदित्य सुराणा, शिविर संचालक राज्य सचिव गणेश शर्मा, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त जितेंद्र कनौजिया, भोपाल एवं इंदौर नोडल ऑफिसर नीरज शर्मा, मंदसौर डिस्ट्रिक्ट ऑर्गेनाइजर कमिश्नर धीरज शुक्ला, रतलाम, डिओसी शुभम यादव, गर्ल्स इंस्ट्रक्टर नेहा शर्मा, अंडर ऑफीसर अंजलि सेन, पूजा सिंगोड, नर्मदा पाटीदार, के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

फायर फाइटिंग डेमोंसट्रेशन के पश्चात भारतीय सेना के सूबेदार नरेंद्र सिंह द्वारा स्काउट गाइड के छात्रों को भारतीय सेना में अधिकारी पद पर भर्ती होने हेतु जानकारी दी गई। दोपहर के पश्चात सभी स्काउट गाइड को नालछा माता मंदिर बस के द्वारा छोड़ा गया। मंदिर दर्शन के पश्चात पैदल ट्रैकिंग करते हुए गुरु ब्रह्मानंद आश्रम पहुंचे। वहां से पैदल भगवान पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचे, जहां विश्व विख्यात भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन कर मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जहां पर आसपास परिसर में फैले हुए कूड़ा करकट को उठाकर साफ सुथरा किया गया।    
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE