सिंगोली। स्थानीय महाविद्यालय में मंगलवार को राज्य युवा नीति पर विद्यार्थियों से चर्चा एवं सुझाव प्राप्त करने संबंधी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो सोनिया गोसर द्वारा विद्यार्थियों को सुझाव के लिये प्रेरित किया।
कार्यक्रम प्रभारी प्रो दिनेश चंद्र सालवी एवं डॉ परमलाल अहिरवार ने उक्त विषय की जानकारी देते हुए बताया कि शासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में युवाओं के लिए नवीन युवा नीति तैयार करने हेतु युवा नीति के घटकों (कंपोनेंट) पर सुझाव एवं विचार ज्ञात करने के लिए युवाओं से संवाद स्थापित किया जाना है। युवा नीति पर कक्षाओं में विद्यार्थियों से राष्ट्रीय शिक्षा नीति, रोजगार, कौशल विकास, उद्यमशीलता व सामाजिक संप्रेषण के अंतर्गत अपनाए गए नवाचार तथा प्रस्तावित युवा नीति में किन-किन विषयों का समावेश करवाना चाहते हैं जैसे विषयों पर चर्चा कर सुझाव प्राप्त किए जाएँ ।
राज्य युवा नीति के विभिन्न घटकों पर सुझाव प्राप्त करने हेतु महाविद्यालय में सुझाव पेटी में विद्यार्थियों द्वारा अनेक सुझाव प्राप्त हुए। जिनमें रानी पठान, शाहीन बी, गौरी ग्वाला, शंकर लाल, मुस्कान जैन, अल्फिया मंसूरी तथा शम्भू नाथ आदि ने विभिन्न विषय की जानकारी देते हुए चर्चा एवं संवाद स्थापित किया।
इस कार्यक्रम की सफलता में प्रो जावेद हुसैन कुरैशी, प्रो शैलेष पहाड़े, प्रो जय सिंह यादव, प्रो रामबाबू शर्मा एवं डॉ भरत लाल चौहान ने तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।