BREAKING NEWS
BIG NEWS : इंदौर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष.. <<     KHABAR : दूदरसी में धूमधाम से मनाया भगवान श्री.. <<     KHABAR : मंत्री सिलावट का फरमान, बगैर अनुमति मिलने.. <<     KHABAR : 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर.. <<     KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<     KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 27, 2022, 6:38 pm
KHABAR : संविदा स्वास्थ्य अधिकारियों कर्मचारियों की हड़ताल 13 वें दिन भी जारी, पानी के साथ घास खाकर किया विरोध प्रदर्शन, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। जिले से संविदा स्वास्थ्य अधिकारियों कर्मचारियों की हड़ताल 13 वें दिन भी जारी है। 12 दिन लगातार हड़ताल के बावजूद सरकार की ओर से सकारात्मक जवाब नही मिलने के कारण आज संविदा कर्मचारियों ने हड़ताल स्थल से संविदा कर्मियों ने पानी के साथ घास खाकर विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि महँगाई के दौर में अल्प वेतन पर गुजारा कर रहे है। वे और उनके परिवार को ऐसी स्तिथि में घास फूस ही खिला सकते है। संविदा कर्मियो ने अभी अर्जेंट करो अर्जेंट करो हमको परमानेंट करो। हमको परमानेंट कब करोगे, मर जायेंगे तब करोगे, आश्वासन नही आदेश चाहिए का नारा बुलन्द कर नारे लगाये।

भोपाल में आज संविदा कर्मचारियों की हडताल में पूर्व कॉग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, विधायक पीसी शर्मा, जीतु पटवारी ने अपना समर्थन दिया और 2023 के चुनाव में संविदा कर्मियों की उनकी 2 मांगों को अपने वचन पत्र में शामिल करने का भरोसा दिलाया। 

जैसा की विदित है पूरे प्रदेश के साथ साथ नीमच में भी स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी अपनी 2 सूत्री मांगो को लेकर लगातार हड़ताल पर है। नीमच जिले सभी 350 के लगभग अधिकारी कर्मचारी हड़ताल पर है जिससे स्वास्थ्य विभाग की कई व्यवस्था गड़बड़ा गई है। मरीज परेशान हो रहे है उनको मिलने वाली अन्य शासन की हितग्राही मुलक योजनाओ का लाभ नही मिल रहा है। भुगतान बिलो की पेंडिंग लगातार बढ रही हैं। जिससे शासन प्रशासन को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

गांवों में स्वास्थ संस्थाओ ग्रामीण क्षेत्र में हालात बिगडते जा रहे हैं सीएच्एमओ के हड़ताल पर होने से उप स्वास्थ्य केंद्रों पर ताले लगे हुवे है। सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमो पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा हैं एवं पोर्टल पर एंट्री नही होने से पूरे प्रदेश की स्थिति पर राष्ट्रीय स्तर पर धुमिल हो रही है टीकाकरण, टीबी की दवाई वितरण, डिलेवरी व्यवस्था भी प्रभावित हो रही हैं दवा वितरण, जाँच कार्य बंद पड़े हैं। 

ये हड़ताल यदि अनवरत चलती है तो आगमी दिनों में स्वास्थ्य व्यवस्था पर ज्यादा प्रभावित होने की संभावना ही नही बल्कि पूरी तरह से चरमरा जायेगी। कोविड केस भी देश लगातार बढ़ रहे है। जिससे गंभीर स्थिति बनी हुई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE