मंदसौर। आबकारी आयुक्त मध्यप्रदेश द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में जहरीली शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान एवं बिहार राज्य में जहरीली शराब के कारण हुई कतिपय मृत्यु को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर जिला मंदसौर के आदेशानुसार तथा जिला आबकारी अधिकारी मंदसौर के निर्देशन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी मंदसौर पी.सी. केरवार के नेतृत्व में वैभव ठाकुर आवकारी उप निरीक्षक द्वारा कार्यवाही करते हुए आबकारी वृत मंदसौर पश्चिम के ग्राम बानीखेडी के बांछडा डेरे में दबीश देकर आरोपी अजय पिता कैलाश चौहान जाति बांछडा के कब्जे से कुल 58 बल्क लीटर मानवीय सेवन के अनुपयुक्त अवैध हाथ भट्टी शराब जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 संशोधन 2000 की धारा 34 ( 1 ) एवं 34 ( 2 ) तथा 49 ( क ) ( क ) के तहत् प्रकरण कायम कर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में रखा गया । प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
उक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक कैलाश शर्मा , आबकारी आरक्षक योगेन्द्र बामनिया , केशव मेडतवाल एवं चेतन चौहान व होमगार्ड सैनिक कृष्णपाल का सराहनीय योगदान रहा। आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा की रोकथाम हेतु उक्तानुसार कार्यवाही भविष्य में भी जारी रहेगी।