BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 27, 2022, 8:17 pm
KHABAR : स्टोन क्रेशन मशीन की धूल से फसलें हो रही बर्बाद, ग्राम खंदवास के कृषकों ने जनसुनवाई में दिया आवेदन, कलेक्टर वानखेड़े ने दिए अधिकारियों को निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

आगर मालवा। मंगलवार को जनसुनवाई में ग्राम खंदवास के कृषकों ने कलेक्टर कैलाश वानखेड़े के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि गांव में लगी स्टोन क्रेशन मशीन से निकलने वाली धूल के कारण आस-पास के सभी कृषकों की सलें बर्बाद हो रही है, धूल के कारण खरीफ एवं रबी दोनां फसले पूरी तरह नष्ट हो जाती है, जिससे किसानों को आर्थिक हानि होने के साथ ही मानसिक तनाव हो रहा है। कृषि भूमि के आसपास से स्टोन क्रेशन मशीन हटवाई जाए। कलेक्टर वानखेड़े ने कृषकों के आवेदन में एसडीएम सुसनेर को मौका जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश जारी किए।

जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में कुल 86 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर वानखेड़े ने बारी-बारी से आवेदकों को अपने पास बैठाकर उनकी समस्या सुनते हुए निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर निराकरण किया तथा शेष आवेदनों की समय-सीमा निर्धारित करते हुए निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में एडीएम रवि कुमार सिंह सहित विभाग प्रमुख उपस्थित रहे। जनसुनवाई में आवेदक सूरज सिंह पिता करण सिंह निवासी चांदनगांव आवेदन देकर बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना वर्ष-2022 की सूची में नाम है, किन्तु जाबकार्ड में त्रुटीवश पहले से मकान आवंटित दर्शाने के कारण आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। लाभ दिलवाया जाए। आवेदिका मंजू हाडा निवासी आगर ने पति की मृत्यु हो जाने पर आर्थिक सहायता प्रदान करवाने हेतु आवेदन दिया। आवेदिक ने बताया उसके पति की मृत्यु कोरोना संक्रमण की वजह से हो गई है, जिससे परिवार के भरण पोषण में परेशानी हो रही है। शासन की योजना में आर्थिक सहायता प्रदान करवाई जाए। आवेदक बालू पिता रायसिंह निवासी लसुल्ड़ी ने दिव्यांग होने पर मोटराईज्ड ट्राईसिकल प्रदान करवाने हेतु आवेदन दिया, आवेदक ने बताया कि 75 प्रतिशत दिव्यांग है, आर्थिक स्थिति दयनीय होने से मोटराईज्ड ट्राईसिकल खरीदना संभव नहीं है, शासन की योजना में मोटराईज्ड ट्राईसिकल प्रदान करवाई जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE