खरगोन। कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम के निर्देशानुसार प्रति मंगलवार को छटी माता मंदिर रजिस्ट्रार ऑफिस परिसर खरगोन में एनीमिक कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार के लिए शिविर लगाया गया। शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दौलतसिंह चौहान उपस्थित होकर डयूटी स्टॉफ को उचित उपचार देने एवं बच्चों के माता पिता को सही सलाह एवं परामर्श देने के निर्देश दिए गए।
छटी माता मंदिर परिसर में आयोजित शिविर में कुल 27 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिनमें 8 एनिमिक बच्चे, 10 कुपोषित तथा 9 अन्य बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. शुभम गुप्ता एवं सहयोगी स्टॉफ ब्रजबाला शर्मा एलएचवी, प्रदीप गुप्ता लेबटेक्नीशियन, स्टॉफ नर्स किरण मेश्राम, जया परमार सहित अन्य द्वारा सेवाऐं दी गई।