खरगोन। खनिज विभाग की लगातार क्षेत्र में सक्रियता से निरंतर अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर कार्यवाही जारी है। गत दिवस सोमवार की शाम को भी खनिज निरीक्षक प्रियंका अजनार द्वारा छोटी कसरावद क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही की गई। खनिज अधिकारी सावन चौहान ने बताया कि दोपहर 4 बजे मुखबिर की सूचना के बाद दल को भेजा गया। मौके पर जेसीबी क्रमांक एमपी 09 जीएफ 8709 द्वारा मुरुम का अवैध रूप से खनन किया जा रहा था। निरीक्षक द्वारा कार्यवाही करते हुए जेसीबी कसरावद थाने में पुलिस अभिरक्षा में खड़ी करवायी गई है।
इसके अलावा रात को करीब 10 बजे के बीच ग्रामीणों में जामली और पिपरखेड़ा के बीच बड़े पैमाने पर अवैध रूप से खनन की शिकायत की गई। सूचना के आधार पर खनिज अधिकारी दल के साथ पहुँचे। यहां एक जेसीबी मुरुम का अवैध खनन कर पास ही खड़े ट्रेक्टर में भरा जा रहा था। जबकि मौके स्थल पर 1 ट्रेक्टर खाली होकर भरने की तैयारी में थी। खनिज अधिकारी ने जेसीबी क्रमांक एमपी 10 डीए 0764 और बिना नम्बरो वाले 2 ट्रेक्टरों को जब्त कर खरगोन पुलिस की अभिरक्षा में खड़ा किया गया।