BREAKING NEWS
NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का हुआ.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम, मंत्री.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : ड्रग तस्कर उस्मान खान के अवैध फार्महाउस पर.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भादवा माता में.. <<     BIG NEWS : पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, नीमच को मिली नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मां के नाम एक पेड़, बेटी के नाम उज्ज्वल.. <<     REPORT : बिना परमिट चना ले जा रहे वाहन पर मंडी का.. <<     KHABAR : मनासा में पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक.. <<     धरती को हरा-भरा बनाने आगे आया देवास: विश्व.. <<     खरगोन में एनएचएम संविदा कर्मियों ने खून से.. <<     VIDEO: निपानिया आश्रम में हुआ विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 14 साल की मासूम का शव कुएं में मिला,.. <<     NEWS : आई स्टैंड विद अलका लांबा अभियान में शामिल.. <<     NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का वन.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 28, 2022, 12:37 pm
BIG NEWS : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरेंद्र कुमार सकलेचा का जावद क्षेत्र और लाखों रूपये का गबन, जब कलेक्टर तक पहुंची तहसीलदार की शिकायत तो एक्शन में आया विभाग, आरोपी पर दर्ज हुई एफआईआर, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के जावद तहसील कार्यालय में नाजिर व तहसीलदार की मिलीभगत से लाखों रुपए के गबन का मामला प्रकाश में आया है। तहसील कार्यालय जावद में अलग-अलग योजनाओं में फर्जी लोगों को हितग्राही बताकर उनके खातों में राशि का वितरण व आहरण करने की शिकायत कलेक्टर मयंक अग्रवाल तक पहुंची है। शिकायतकर्ता ने इसका खुलासा करते हुए बताया कि जावद तहसीलदार ने इस मामले में खुद ही गुपचुप तरीके से जांच शुरू की और नाजिर को मुख्य आरोपी बना दिया। जबकि नाजिर के साथ तहसीलदार भी इसमें शामिल है, इन्हें भी मुख्य आरोपी बनाना चाहिए। 
कलेक्टर तक पहुंची शिकायत के अनुसार जावद तहसीलदार के हस्ताक्षर व सत्यापन के बाद ही राशि का वितरण, भुगतान व हस्तांतरण होता है। जांच में सिर्फ नजारत शाखा में पदस्थ नाजिर को आरोपी बनाकर मामला रफा-दफा कर दिया। मंगलवार को हुई शिकायत के बाद इस मामले में नया मोड़ आया है। शिकायतकर्ता ने इस गबन में तत्कालीन तहसीलदार की पूरी मिलीभगत को उजागर किया है। 

जावद क्षेत्र के महेश ने की तहसीलदार विवेक की शिकायत-
नीमच तहसीलदार विवेक गुप्ता के खिलाफ जावद क्षेत्र के महेश कामलिया ने गबन की शिकायत की। आरोप है कि तहसीलदार विवेक गुप्ता जब जावद तहसील में पदस्थ
थे, तब उनके हस्ताक्षर व सत्यापन से किसानों को जारी होने वाली आपदा राशि तथा पुजारियों व कोटवारों को होने वाले भुगतान में 7 लाख से अधिक का गबन हुआ है। 2019 से 2021 तक करीब 63 से अधिक फर्जी ट्रांजेक्शन किए गए। फर्जी हितग्राहियों के खातों में राशि का वितरण व आहरण हुआ। इस तरह कुल दो साल में 7 लाख 36 हजार 738 रुपयों का लेनदेन हुआ। मामले में जावद नजारत शाखा के प्रभारी अमरसिंह राठौर ने चुप्पी साधी हुई है।

शिकायत में यह भी जिक्र- 
शिकायतकर्ता महेश कामलिया ने कलेक्टर को शिकायत में उल्लेख किया कि 2019 में अतिवृष्टि से हुए नुकसान के बदले मुआवजे के तौर पर संबंधित किसानों के बैंक खातों में सीधी राशि जमा करनी थी, लेकिन किसानों के खातों में जमा होने वाली राशि अन्य लोगों के खातों में जमा करा दी गई। जावद क्षेत्र के पुजारियों, कोटवारों का पारिश्रमिक व अन्य राशि का भुगतान भी सीधे उन्हीं के खातों में जमा किया जाता है लेकिन 2019 से 2021 तक तहसीलदार विवेक गुप्ता तथा नजारत शाखा प्रभारीअमरसिंह राठौर ने मिलीभगत से पुजारी, कोटवार तथा नाजिर के परिचितों के खातों में फर्जी तरीके से राशि जमा की। जिस पोर्टल से फर्जी खातों में राशि ट्रांसफर की गई। उस पोर्टल की आईडी जावद तहसीलदार विवेक गुप्ता के नाम पर है तथा सभी भुगतान तहसीलदार के सत्यापन व हस्ताक्षर के बाद ही हुए हैं लेकिन तहसीलदार गुप्ता ने अपनी जांच में सिर्फ नजारत शाखा के प्रभारी अमरसिंह राठौर को ही आरोपी बनाया। इसलिए शिकायतकर्ता ने मंगलवार को धोखा एवं गबन के आरोप लगाते हुए तहसीलदार विवेक गुप्ता के विरूद्ध भी विभागीय एवं आपराधिक कार्रवाई की शिकायत की है।

तहसीलदार विवेक सोनी ने दी सफाई-
इस मामले में तब तहसीलदार विवेक सोनी से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि मैं फिल्हाल एक बैठक में हूं। यह मामला लंबा है और इसकी पूर्व में ही विस्तार से जांच की जा चुकी है। कुछ विषयों पर अभी भी जांच जारी है। जांच में कई बातें सामने भी आई हैं। जैसे क्या-क्या गलतियां हुई, किसने की, कैसे की, किस खाता नंबर पर की। जांच में गबन प्रमाणित हुआ हैं। जितनी राशि का गबन हुआ उसकी वसूली हुई है। कुछ वसूली होना शेष है।- विवेक सोनी, तहसीलदार, नीमच

कलेक्टर ने कहा-  आरोपी पर एफआईआर हुई-
इस संबंध में कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने कहा राशि का वितरण तहसीलदार के सत्यापन व हस्ताक्षर से ही हुआ है। लेकिन जिसने यह गबन किया है उसने राशि अपने परिवार के खातों में भेजी है। तहसीलदार ने सिर्फ स्वीकृति दी है। स्वीकृति के बाद राशि हस्तांतरण में गड़बड़ी हुई है। इस मामले में एसडीएम व तहसीलदार स्तर से जांच करवाई है। आरोपी के विरूद्ध थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE