पिपलियामंडी। नगर परिषद पिपलियामंडी में आज दिनांक 28 दिसम्बर 2022 को परिषद की मीटिंग रखी गयी। इस उपलक्ष में नगर परिषद अध्यक्ष इंदिरा सुनील देवरिया द्वारा सभी पार्षदों का स्वागत किया गया।
स्वागत उपरांत मीटिंग में निम्न प्रकरण पर चर्चा की गयी-
1- नवीन कार्यालय भवन पर प्रशासक काल में स्वीकृत प्रस्ताव क्रमांक 164 दिनांक 31 मार्च 2022 के निर्णय अनुसार नगर परिषद भवन पर श्री कुशाभाऊ ठाकरे नगर परिषद भवन लिखवाने हेतु चर्चा की गयी।
2- नामांतरण प्रकरणो में कुल 26 में से 1 प्रकरण यथास्थिति रख सभी शेष प्रकरण सर्वानुमती से स्वीकृत किये गये।
3- वार्ड क्रमांक 01 पिपलियापंथ में भूमि सर्वे क्रमांक 222 पर मांगलिक भवन निर्माण हेतु भूमि आवंटन की माँग हेतु प्रस्ताव स्वीकृत।
4- वार्ड क्रमांक 03 अजय टाकीज मार्ग पर सुलभ शोचालय के पीछे नवीन कॉम्प्लेक्स निर्माण हेतु सर्वे नम्बर 370/2 भूमि आवंटन की माँग हेतु प्रस्ताव स्वीकृत।
5- वार्ड क्रमांक 9 भूमि सर्वे क्रमांक 7/2/7 में उद्यान विकास कार्य एवं खेल परिसर तरणताल निर्माण हेतु भूमि आवंटन की माँग हेतु प्रस्ताव स्वीकृत।
6- वार्ड क्रमांक 06 टीलाखेड़ा राजीव गांधी उद्यान के पीछे भूमि सर्वे क्रमांक 54/4/1 व 54/6/2 वाली भूमि बस स्टैंड निर्माण के लिए आवंटन के सम्बंध में वर्तमान स्तिथि की जानकारी प्राप्त करने के उपरांत आवंटन की कार्यवाई की जाने हेतु प्रस्ताव स्वीकृत।