BREAKING NEWS
NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का हुआ.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम, मंत्री.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : ड्रग तस्कर उस्मान खान के अवैध फार्महाउस पर.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भादवा माता में.. <<     BIG NEWS : पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, नीमच को मिली नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मां के नाम एक पेड़, बेटी के नाम उज्ज्वल.. <<     REPORT : बिना परमिट चना ले जा रहे वाहन पर मंडी का.. <<     KHABAR : मनासा में पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक.. <<     धरती को हरा-भरा बनाने आगे आया देवास: विश्व.. <<     खरगोन में एनएचएम संविदा कर्मियों ने खून से.. <<     VIDEO: निपानिया आश्रम में हुआ विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 14 साल की मासूम का शव कुएं में मिला,.. <<     NEWS : आई स्टैंड विद अलका लांबा अभियान में शामिल.. <<     NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का वन.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 28, 2022, 4:58 pm
KHABAR : जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेहरावल में जैविक हाट बाजार का आयोजन, किसानों को किया गया था आमंत्रित, पढ़े खबर 

Share On:-

शाजापुर। उद्यानिकी विभाग शाजापुर द्वारा जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम बेहरावल में जैविक हाट बाजार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष कृषि स्थाई समिति जिला पंचायत शाजापुर राकेश पाटीदार मुख्य आतिथ्य के रूप में उपस्थित थे। जैविक हाट बाजार में जिले में जैविक खेती करने वाले कृषकों को अपने जैविक फसल उत्पाद के विक्रय के लिए स्टॉल लगाने के लिए आमंत्रित किया गया था। लगाए गए स्टालों से जनप्रतिनिधियों एव स्थानीय जनमानस द्वारा जैविक उत्पाद जैसे सब्जी, फल, मसाला एवं औषधीय उत्पाद खरीदे गए। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र शाजापुर के वैज्ञानिक डॉ. मुकेश सिंह द्वारा कृषकों को जैविक/प्राकृतिक खेती का महत्व, उत्पादन की तकनीक एवं बाजार व्यवस्था के बारे में तकनीकी जानकारी प्रदान की गई।

उप संचालक उद्यान मनीष चौहान द्वारा बताया गया कि जैविक हाट बाजार आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिले में जैविक खेती करने वाले कृषकों के उत्पाद के विक्रय के लिए एक सुगम बाजार व्यवस्था उपलब्ध कराना एवं जिले में जैविक खेती को बढ़ाना है। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि सरपंच एवं गणमान्य नागरिक विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE