डबरा। सिविल हॉस्पिटल डबरा के लिए डबरा विधायक सुरेश राजे ने 1 वर्ष पूर्व अपनी विधायक निधि से 10 लाख रुपए की कीमत की एक एंबुलेंस का प्रस्ताव भेजा था। जिसे लेकर के कुछ दिनों पूर्व सिविल हॉस्पिटल डबरा में एंबुलेंस भेजी गई जिसे देखकर विधायक भड़क उठे और एंबुलेंस को वापस करने का प्रस्ताव कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को भेज दिया। वहीं विधायक सुरेश राजे ने कहा कि आई एंबुलेंस में किसी भी प्रकार की कोई सुविधा नहीं है। मैंने सर्व सुविधा युक्त एंबुलेंस के लिए प्रस्ताव भेजा था। जबकि जो एंबुलेंस भेजी गई है उसमें किसी भी प्रकार की कोई सुविधा नहीं है, इसलिए मैंने इस एंबुलेंस को वापस करने के लिए कलेक्टर को प्रस्ताव भेज दिया है। विधायक ने इस पूरे मामले में ग्वालियर सीएमएओ एस के वर्मा पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।