नीमच। मप्र जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था चाईल्ड रिलीफ मिशन फाउंडेशन के सेक्टर प्रभारी नवनीत परमार द्वारा गांव पिपलिया बाग में आज दिनांक 28 दिसंबर बुधवार को सतीमाता जी मंदिर प्रांगण में सेक्टर की द्वितीय बैठक रखी गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अवंतिका मेहर सिंह जाट का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
बैठक में आवंटित प्रस्फुटन समितियों के साथ बैठकर कर शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया एवं हितग्राहियों तक कैसे योजनाओं को कैसे पहुंचाया जाए उसके बारे में भी बताया गया और जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण, स्वच्छता अभियान, नशा मुक्त भारत अभियान एवं शासन की योजनाएं प्रधानमंत्री आवास योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, आयुष्मान कार्ड योजना, वृद्धा पेंशन भेजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना आदि योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार हो एवं शासन की योजनाओं का हर जरूरतमंद व्यक्ति को लाभ मिले प्रस्फुटन समिति के कार्य एवं उपलब्धियों की चर्चा की गई। समस्त प्रस्फुटन समिति विकास हेतु वार्षिक कार्य योजना का निर्माण करने के लिए बताया गया। अतः इस बैठक में प्रस्फुटन समितियों से पदाधिकारी उपस्थित थे।
पिपलिया बाग समिति के अध्यक्ष जगदीश परमार एवं सचिव अशोक, लखमी से अध्यक्ष उदयलाल, झांझरवाडा से अध्यक्ष भगतसिंह, धामनिया से अध्यक्ष श्याम सिंह आदि उपस्थित थे। अंत में जगदीश परमार ने सभी को नशामुक्ति की शपथ दिलवाई।